पिता के रूप में ईश्वर हमारे पास होता है

वक्ताओं ने कहा कि हमारे पितर और पूर्वज हमारे आदर्श होते हैं

भिण्ड- “वो चाहे सूक्ष्म हो, स्थूल हो विश्वास होता है।
पिता के रूप में ईश्वर हमारे पास होता है।।
दुआओं का खजाना हैं, ये मालामाल होते हैं।
खुले में हैं सभी बच्चे पिता तिरपालर होते हैं।।
सुबह घर से निकलते, शाम को को लौट आते हैं।
खुशी की थैलियां में कुछ न कुछ सामान लाते हैं।।
कहां से लाएं ये एहसास भी होने नहीं देते।
पिताजी भूख से संतान को रोने नहीं देते।।
पिता खुश हैं तो फिर घर में खुशी का वास होता है।
पिता के रूप में ईश्वर हमारे पास होता है।”

गीत की ये पंक्तियां डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला के द्वारा डॉक्टर रामकृष्ण सिंह जादौन स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जब पढ़ी गई तो उपस्थित उपस्थित लोगों ने सबसे पहले डॉ. जादौन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि हमारे पितर और पूर्वज हमारे आदर्श होते हैं। एक पिता अपना सम्पूर्ण जीवन परिवार को संवारने में लगा देता है। उनका सम्मान और स्मरण करना हमारा धर्म है।


बाहर से आए हुए कवियों एडवोकेट वेदप्रकाश मणि अलीगढ़, राजकुमार भरत एटा, वीरेंद्र तिवारी उरई, डॉक्टर अंजना कुमार कानपुर, डॉक्टर शिवेद्र सिंह शिवेंद्र रौन, हरीबाबू शर्मा निराला मिहोना, किशोरीलाल बादल भिंड, आशुतोष शर्मा नंदू, इन्द्रबहादुर सिंह, श्रीकृष्ण शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी के द्वारा कवितापाठ किया गया। उपस्थित अथिति कवियों को शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में सम्मानित किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भिण्ड गोपाल मिश्रा स्मृति सम्मान सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, श्री रामदयाल शर्मा श्री भुवनेश शर्मा स्मृति सम्मान डॉ. हरविलास शर्मा एवं उनके पुत्र आशुतोष शर्मा, श्री लाखन सिंह कुशवाह असनेहट स्मृति सम्मान आचार्य गजेंद्र सिंह कुशवाह, श्री रामशरण शास्त्री श्रीमती गिरिजा देवी स्मृति सम्मान सनत कुमार शर्मा राजेश कुमार शर्मा ने भेंट किया।

डॉक्टर शैलेंद्र परिहार ने अपने पिता श्री शेर सिंह परिहार मसूरी की स्मृति में कवि को सम्मानित किया। श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी स्मृति सम्मान डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला के द्वारा तथा श्री नाथूराम गुप्ता वियोगी सम्मान नगर पालिका भिंड में स्वच्छता निरीक्षक नरेंद्र कुमार गुप्ता एवं उनके भाई अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. शिवेंद्र सिंह रौन ने कवियों को अपनी पुस्तक भेंट की। डॉ रामकृष्ण सिंह के पुत्रों सर्वश्री विक्रम सिंह, एडवोकेट महेंद्र सिंह तथा शत्रुघ्न सिंह जादौन के द्वारा उपस्थित सभी कवियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद सक्सैना, डॉ. राधेश्याम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री आशु सिंह भदौरिया, समाजसेवी पहलवान सिंह भदौरिया, अर्पित मुदगल, भाजपा प्रवक्ता अजय शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.