लहार विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी कमल के फूल को जिताने का संकल्प लेकर अपने बूथ पर जुटें : आशुतोष तिवारी

भिण्ड, बस्ती ब्यूरो (विक्रम जादौन)। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त एवं आकांक्षा लहार विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर के भेदभाव को बुला करके भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करें और अपना प्रत्याशी कमल का फूल होगा सभी कार्यकर्ता यहां पर संकल्प लें अपने-अपने बूथ केंद्रों पर 51% वोट पार्टी को दिलाने के लिए कि हम को हर हालत में लहार विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजई बनाना है कार्यकर्ता अपने अपने गांव में अपने अपने नगर में अपने अपने मोहल्लों में शासन की जनप्रिय कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव द्वार-द्वार पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं युवाओं किसानों के लिए योजनाओं को संचालित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। 25 जुलाई से लाडली बहना योजना का दूसरा चरण फार्म भरने का कार्य प्रारंभ हो रहा है सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल के एवं नगरीय निकाय क्षेत्र तथा ग्रामीण और शहरी अंचल में बूथ केंद्रों पर महिलाओं के आराम बढ़ाने के लिए उनका सहयोग करें ताकि उनके खाते में ₹1000 की राशि उनके खाते में आ सके इस योजना को कार्यकर्ता जितने अपनी ताकत के साथ महिलाओं तक पहुंचाएंगे उतनी ही मातृशक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त करें युवाओं के लिए सिखाओ और कमाओ योजना यह महत्वपूर्ण है यह रोजगार से भी लोग युवाओं को जोड़ती है और अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए युवाओं को जागृत करें एक कार्यकतार्ओं की अहम जिम्मेदारी है।

पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है व्यक्ति नहीं विचार भाव से कार्यकर्ता काम करेंगे। विधानसभा चुनाव से लहर से भाजपा का विधायक बनेगा इसे कोई भी दुनिया की ताकत नहीं रोक सकती हम सब कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और अभी से ही जनता के बीच अपने अपने बूथ केंद्र पर संवाद स्थापित करते हुए शासन की योजना और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए कार्य करें भारतीय जनता पार्टी सत्ता और संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है कांग्रेस के किसी भी नेता से हमें डरने की आवश्यकता नहीं है हम इतने सक्षम हैं कि अपने बूथ को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बैठक का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी एवं मंचासीन अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पार्टी कार्यकतार्ओं ने तिवारी कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी के साथ पुष्पा हर पहनाकर उनका स्वागत किया और लहार से पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत ने कहा अबकी बार लहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी कमल खिलने जा रहा है सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ से जुड़ेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकतार्ओं का मानव सम्मान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के हृदय में स्थापित है। बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता साहित्यकार हरी बाबू शर्मा निराला द्वारा किया गया। बैठक में सभी कार्यकतार्ओं ने आप एक साथ भोजन कर पार्टी को मजबूती एवं भाजपा की सरकार बनाने और लहार से भाजपा का विधायक बनाने के लिए संकल्प लिया। बैठक ग्राम इमलाहा में आयोजित की गई। पूर्व विधायक रसाल सिंह पूर्व विधायक मथुरा महंत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरीश शर्मा गुड्डू भैया विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम कुमार महाते, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हृदेश सिंह राजावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष बौहरे जिला पंचायत उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदराम बघेल शशिकांत भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य मनोज त्यागी मंडल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्षों में विकास बौहरे उमाशंकर तिवारी कप्तान कौरव पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू नानपुरा राकेश महाते राव साहब गुर्जर विकास बिरथरे एडवोकेट, गजेंद्र सिंह चौहान मानवेंद्र सिंह कौरव भगवान सिंह चरण सिंह कौरव राजकुमार कौरव दिनेश रजक मोनू महाजन दिलीप पाठक धीरज गोस्वामी उर्फ गोलू बाबा प्रताप बघेल दयाशंकर राठौर जितेनदृ सिंह राजावत जीतू दिवाकर सिंह लालू मोनू सिंह मोनू सिंह राजावत राजकुमार सरपंच परमाल सिंह नगेंद्र सिंह सरपंच दिनेश फौजी सरपंच मनोज पाठक पंकज गीतेश सरपंच बृजेंद्र बोनापुराएवं मनोज यादव रूद्र प्रताप सिंह चौहान महामंत्री आकांक्षी विधानसभा लहार के समस्त सम्मानित कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत इमलाह के समस्त नागरिक शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.