पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने इंदौर में कहा प्रदेश में बदलाव का वातावरण

इंदौर, बस्ती ब्यूरो (विक्रम जादौन)। शुक्रवार को इंदौर आए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता भाजपा से अब पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। भाजपा का इस विधानसभा चुनाव में अंत होना तय है। भाजपाइयों को सत्ता का नशा बुरी तरह चढ़ चुका है, सीधी में हुई घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, क्या मानसिकता हो गई है भाजपाइयों की इससे साफ जाहिर होता है। राजस्थान में पार्टी जल्दी टिकट देने की तैयारी कर रही है, मध्यप्रदेश में क्या फॉमूर्ला रहेगा इस पर सिंह ने कहा की इस मामले में पार्टी आलाकमान निर्णय लेगी। हालांकि कई सीटों पर जल्दी टिकट घोषित होंगे, इसका इशारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कर चुके हैं। जल्द टिकट घोषित करने से फायदा होगा। सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, प्रदेश महासचिव अरविंद बागड़ी से मुलाकात भी की। इस मौके पर सुवेग राठी सहित अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। रेसीडेंसी पर वे कार्यकतार्ओं से मिले। इसके बाद सांवेर विधानसभा क्षेत्र के बूथ, सेक्टर, मंडलम, ब्लॉक के कार्यकतार्ओं की बैठक में शामिल हुए। वहीं जयवर्धन राधाकिशन मालवीय की स्मृति में द्वार एवं मार्ग का लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.