बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष, कांग्रेसियों से बढ़ा रहे मेलजोल, भाजपा कार्यकर्ता में दिखी नाराजगी

अटेर, भिंड, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन इन दोनों कांग्रेसियों से मेल मिलाप अधिक बढ़ा रहे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जब से बने हैं तब से कांग्रेसियों के यहाँ उनका आना जाना ज्यादा हो रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को यहां न तो फेरा में जा पा रहे हैं ना उनसे मिलना जुलना पसंद कर रहे है, जबकि कांग्रेसियों के यहां पहुंचकर सोशल मीडिया पर पहुंचकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

नए जिलाध्यक्ष।कांग्रेसियों से मेल मिलाप बना रहे हैं, इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिलने लगी है। यदि उनका यही आलम रहा तो नए जिलाध्यक्ष का कार्यकाल विवादों में फंसने लगेगा। जबकि निकट भविष्य में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने है भारतीय जनता पार्टी फूंक फूंककर कदम रख रही है किंतु मनोनीत जिलाध्यक्ष का कांग्रेसी कार्यकर्ता के यहाँ उनका आना जाना ज्यादा हो रहा है इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजी देखने को मिल रही है। यदि जिलाध्यक्ष ने यह नजरिया नहीं बदला तो उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया जिस परिवार से लगातार आमने-सामने चुनाव हो रहा है वह बिना मंडल को जानकारी दिए वह कैसे पहुंच गए? जब तमाम भाजपा के कार्यकर्ता उनकी आने की बाट देख रहे हैं किंतु नये जिलाध्यक्ष को बीजेपी कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचने तक कि उन्हें फुर्सत नहीं है। भाजपा में ऐसे लोग भी हैं जिनकी पीढ़ी बीजेपी में गुजर गई किंतु उनके यहां बैठना समय गुजारना उनसे मिलना नए जिलाध्यक्ष पर समय नहीं है। इन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखबार में नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसकी जानकारी भाजपा हाईकमान को भी अवगत कराएंगे, तथा कांग्रेसियों से मेल मिलाप की जानकारी से भी अवगत कराएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.