सिकंदरा पहुंची भारत जोड़ो उपयात्रा, विधायक प्रागी लाल जाटव के नेतृत्व में हुआ उपयात्रियों का स्वागत

दतिया। 9 नवम्बर को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा 5-D,पांचवे दिन रविवार को सुबह डांग करैरा से चलकर सिकंदरा (शिवपुरी बॉर्डर) पहुंची। यहां उपयात्रा में शामिल सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी, दतिया -भिंड लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, पंजाब सिंह यादव जिला समंवयक भारत जोड़ो यात्रा, सूर्य प्रताप सिंह सह समंवयक भारत जोड़ो यात्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जनवेद सिंह कुशवाहा,, ब्लॉक अध्यक्ष थरेट राम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बडौनी आनन्द चौबे, शहर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित आदि का पुष्पहार पहनाकर व शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव के नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र यादव,जिला प्रभारी भारत जोड़ो यात्रा शिवपुरी व उनकी टीम ने आत्मीय स्वागत किया। उपयात्रा के समापन अवसर पर यात्रा के प्रोटोकॉल का तहत सिकंदरा पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ।

उपयात्रा 5-D में साथ लाया गया राष्ट्र ध्वज छात्र नेता ऋषभ गुर्जर ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनारा उपेंद्र यादव को सौंपा तथा संविधान की प्रति डॉ टीके धर ने शिवपुरी जिले के भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी को सौंपी। यह टीम पदयात्रा कर आगर-मालवा पहुंच कर सांसद श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही मुख्य यात्रा में शामिल होगी।उपयात्रा में पूर्णकालिक पदयात्रियों में– सेंवढ़ा से सिकंदरा तक पदयात्रा कर शामिल पदयात्रियों में सर्वश्री पंजाब सिंह यादव चिरौल जिला समंवयक भारत जोड़ो यात्रा, रमेशचंद्र शर्मा (उचाड़िया) उपराय, एनडी प्रजापति सेंवढ़ा, जसवंतसिंह वघेल सेंवढ़ा, जेपी कुशवाहा महाराज पुरा, रामहँस कुशवाहा डीपार, संतोष जाटव भगुआपुरा, रामकुमार सेंवढ़ा, नीरज राजपूत सेंवढ़ा, हर नारायण दोहरे कसेरूआ, मुन्ना लाल दोहरे कसेरूआ, राजकुमार श्रीवास्तव सेंवढ़ा, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी बेरछा, लक्ष्मण सिंह परमार भृरोली, गंगा सिंह परिहार बेरछा, पीतम सिंह स्यावरी, द्वारका प्रसाद शर्मा मंगरोल, जयवेंद्र सिंह परिहार बेरछा, दशरथ त्यागी कसेरूआ, जनवेद सिंह कुशवाहा, शिवकुमार पाठक दतिया शामिल रहे। इनके अलावा उपयात्रा में नाहर सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, गुरुदेव शरण गुप्ता, डॉ सरनाम सिंह राजपूत, बद्री समाधिया, रामकिंकर गुर्जर,अब्बास खान, केशव सिंह परमार डांग करेरा, आरएन पटेरिया, राकेश महाते थरेट,राघवराम शर्मा, जीवनलाल कोरी पूर्व मंडी अध्यक्ष, शंकर सिंह रिपोली, नारायण सिंह बाबूजी, अनिल भार्गव, अंबिका शर्मा, पातीराम पाल फौजी, देवेंद्र यादव,अन्नू पठान, राघवेंद्र यादव पैता, अजय शुक्ला, बीके नामदेव अनूप पाठक, स्वामी शरण कुशवाहा, उषा नाहर,प्रीतम मित्रा, धर्मेंद्र परमार,जितेंद्र सिंह पठारी,राकेश धाकड़, बिट्टू धाकड़ आदि सेंकड़ों कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.