दिग्विजय ने दी मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी

भोपाल, 20 जनवरी,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ परियोजनाओं से जुड़े डूब प्रभावितों की समस्याओं के सिलसिले में कल यहां मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठने की घोषणा की है।

श्री सिंह ने आज यहां वीडियो संदेश और ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने टेम और सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगा था। उनके कार्यालय से कल सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री उनसे शुक्रवार को सुबह सवा ग्यारह बजे मिलेंगे। लेकिन आज सूचना दी गयी कि वह व्यस्तता के चलते नहीं मिल पाएंगे।

श्री सिंह ने कहा कि यह उचित नहीं है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वे शुक्रवार को सुबह सवा ग्यारह बजे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचेंगे और यदि वे उनसे नहीं मिलेंगे, तो वे मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देंगे। उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री से मिले बगैर वापस नहीं आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.