मध्य प्रदेश बीज फार्म विकास निगम नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री राजकुमार सिंह कुशवाह के स्वागत की तैयारी हेतु भाजपा की बैठक संपन्न

मालनपुर, गोहद, मेहगांव एवं गोरमी के कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की तैयारियां

विक्रम जादौन

भिण्ड , 31 दिसम्बर,   मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह को मध्य प्रदेश बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर दर्जा के राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त किया है l डॉक्टर कुशवाहा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी को प्रथम नगर आगमन पर गृह जिले भिंड में आ रहे हैं जिनके स्वागत की तैयारियों के लिए पार्टी के मंडलों में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए आह्वान किया गया l भाजपा मेहगांव मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें डॉक्टर राजकुमार कुशवाहा के स्वागत की तैयारियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं हेतू जिम्मेदारी दी गईं | उन्होंने कहा कि मेहगांव के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा बैठक में, गुलजारीलाल कुशवाह, श्रीमती सुधा राठोर मुन्नी नरवरिया कालीचरण शाक्य देव चौधरी डॉक्टर योगेंद्र सिंह तोमर अनिल सिंह भदौरिया रवि इंदौरिया गुड्डी निगम कल्लू शुक्ला आदि प्रमुख हैं |

भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी की बैठक का आयोजन नगर के मेन रोड स्थित कुशवाहा मार्केट पर किया गया बैठक में मार्गदर्शन हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुशवाहा एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुशवाहा ने कहा की हम सब कार्यकर्ताओ के लिये बड़ी खुसी की बात है कि हमारे जिले को निगम मंडल में तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है इसलिए इस खुशी के क्षण में हम लोग गोरमी मंडल की हर पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता आगामी 1 जनवरी को 1:00 बजे मेहगांव के गोरमी चौराहे पर पहुंचे इसके लिए हम सबको गांव-गांव संपर्क करना है हमारा लक्ष्य है कि गोरमी मंडल से 500 कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव रखे | बैठक का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया एवं अंत में आभार प्रगट मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने किया बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता दलवीर सिंह तोमर गोकुल सिंह परमार अरविंद वर्मा जय वीर पुरोहित राजकुमार जैन पटेल यादव दिनेश यादव शिवराज यादव सोनू भदोरिया राजेश मिश्रा रणवीर परमार अरविंद जैन रज्जन भदौरिया राहुल कटारे विधिराम कटारे गोरे सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.