मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 559 करोड़ 37 लाख 20 हजार रूपये लागत के कुल 367 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भिण्ड जिले की तहसील लहार में लाडली बहना योजना के सम्मेलन में लहार तहसील के साथ भिंड जिले में 559 करोड़ 37 लाख 20 हजार रूपये लागत के कुल 367 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ई लोकार्पण के माध्यम से बटन दबाकर 421 करोड़ 96 लाख 80 हजार लागत के 336 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 137 करोड़ 40 लाख 4 हजार लागत के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 71 करोड़ 55 लाख लागत के 3 विकास कार्यों, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के 70 करोड़ 04 लाख लागत के 2 सीएम राईज स्कूल, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के 17 करोड़ 79 लाख लागत के 6 विकास कार्यों, म.प्र. ग्रह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के 1 करोड़ 7 लाख लागत का शौर्य स्मारक एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 261 करोड़ 51 लाख 80 हजार लागत के 324 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 26 करोड़ 58 लाख लागत के 5 विकास कार्यों, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के 43 करोड़ 75 लाख लागत के 2 विकास कार्यों, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन के 27 करोड़ 7 लाख लागत के 5 विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 31 करोड़ 72 लाख लागत के 11 विकास कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8 करोड़ 28 लाख 4 हजार लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.