कार्यकर्ता का मनोवल बढ़ाने के लिए सम्मान जरूरी है डॉ राधेश्याम शर्मा

भिण्ड, बस्ती ब्यूरो। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने 21 जुलाई को ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने बाले कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और सहयोगी बस ऑपरेटरों का कांग्रेस की पट्टी सम्मान पत्र और पुष्पा हार पहना कर सम्मान किया नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया की जन आक्रोश रैली में अपने वार्ड, मोहल्ले गांव से लोगो को ले जाने वाले संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा हमारा कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव का मजबूत पत्थर है जिस पर कांग्रेस पार्टी टिकी हुई है आज जिस हालात में वह संघर्ष करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है इसलिए अपने कार्यकर्ता का सम्मान करना इस दौर में बहुत जरूरी है जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में सन 2023 में कार्यकर्ता पूरी जी जान के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करेगा जन आक्रोश रैली में मेरा सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभारी हूं।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता स्थापना के समय से ही संघर्ष करके पार्टी को मजबूत कर रहा है ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने में हमारे कार्यकर्ता ने जिस तरीके से पुरजोर मेहनत की है ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका सम्मान करना जरूरी है
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता आज की विषम परिस्थितियों में आम जनता की लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष कर रहा है और जिस तरीके से कांग्रेस का कार्यकर्ता आम लोगों को जन आक्रोश रैली में ले जाने के लिए मेहनत कर रहा था उसने यह साबित कर दिया की जनता भी उसके साथ है।
निम्न कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया जिनमे प्रमुख रूप से पान सिंह बाबूजी संजीव बरुआ वीरेंद्र यादव गजेंद्र यादव जुग्गन दीक्षित कमलेश जाटव विनोद जाटव प्रमोद दीक्षित पीसी संजय यादव कमलेश कुमार राकेश कुमार राजकुमार शर्मा अकोड़ा विजय सिंह कमलेश सुमन राजवीर खन्ना कुलदीप भारद्वाज मन्नू सिंह सोने राम जाटव भारत सिंह उदय नरेश सिंह हिम्मत सिंह हरिऔध अशोक सिंह यादव राम प्रकाश यादव सोनवीर यादव बलराम जाटव सतपाल अगरिया शिशुपाल सिंह भदोरिया शिव शंकर भदोरिया रामरतन यादव दाऊ इरशाद कुरेशी रमेश ठाकुर पंकज भदोरिया धीरेंद्र सिंह भदोरिया परमाल सिंह नरवरिया आनंद शांति शाक्य सुरेंद्रसेंगर रामपाल सिंह भदोरिया मसूरी अनूप सिंह बुध सिंह राजावत सोनवीर राजावत कल्ले राजावत आदित्य प्रताप सिंह कुशवाह अनीस कुरैशी स्मिता शर्मा वकील खान योगेश यादव मोहर सिंह जाटव बृजेश कुमार आदि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.