मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर  बनाए भाजपा का विधायक: गोविंद सिंह राजपूत

लहार। मप्र सरकार के राजस्व व परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपने निर्धारित एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत भिण्ड सर्किट हाउस पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना। वहां से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र लहार के लिए रवाना हुए। प्रभारी मंत्री राजपूत लहार सर्किट हाउस पर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र उड़ा कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास के बारे में कई समस्याओं से उन्हें अवगत करा कर संज्ञान में लाया। उन्होंने विकास पर्व के तहत क्षेत्र के ग्राम कैथा, बरेई सलमपुर, रामपुरा ,गांगेपुराशाम गगेपुरा आलमपुर खिरिया के कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए आधारशिला रखी और उन्होंने भागवताचार्य द्वारा पूजा अर्चना करा कर आधारशिला का पूजन किया। जिले के प्रभारी मंत्री राजपूत ने लहार के कार्यकर्ताओं उत्साह और जोश भरते हुए  कहा की पार्टी के किसी भी छोटे से छोटे कार्यकर्ता पर कांग्रेसियों का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आप सभी एकजुट होकर आगामी मिशन में भाजपा की सरकार स्थापित करने के लिए लहार से  अपना विधायक बनाएं और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जाए। आपके साथ सुख और दुख में हमेशा सत्ता और संगठन का नेतृत्व खड़ा रहेगा किसी भी कार्यकर्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आप सभी की समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा।

प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास पर्व विकास की योजनाएं लेकर प्रत्येक हितग्राहियों के घर तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहुंच रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर गरीब कल्याण के लिए योजनाओं को संचालित करते हुए उन्हें विकास की दिशा से जुड़ा है। उन्होंने कहा की हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लहार को कांग्रेस से मुक्त करे। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता  एक संकल्प के साथ पार्टी को जिताने के लिए अपने बूथ के अंदर पर मोर्चा संभाल कर कांग्रेस को उखाड़ फेंक दें। विकास पर्व कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि कि कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है ना कोई विकास का विजन है और ना ही योजना है प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंतोदय की विचारधारा से जनता की जन सेवा कार्य के लिए योजनाओं को बनाकर घर तक पहुंचाने का काम कर रही उन्होंने कहा कि अबकी बार हम सब एकजुट होकर लहर से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाएंगे उसके लिए कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है। प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक चौधरी के निवास स्थान आलमपुर खिरिया पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने उनका आत्मिक स्वागत करते हुए अगवानी की। उनके साथ प्रदेश के नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रोमेश महंत किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री संस्कृत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अवधेश नायक एडवोकेट अरविंद दुबे विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा मंडल अध्यक्षों में जबर सिंह कुशवाह,देवेंद्र उपाध्याय,कुलदीप सिंह कौरव किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अंजनी कुरचेनिया,अनूप त्यागी, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रावतपुरा सरकार पहुंचकर  हनुमान जी के दर्शन किए

जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकास पर्व के तहत लहार जाते समय क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल रावतपुरा सरकार पहुंचे जहां उन्होंने रामलला और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आरती की और उनसे शांति सद्भावना एवं सुख और समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.