सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने स्वागत करते हुए दी बधाई

महिला कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मालती जाटव भाजपा में हुई शामिल

भिंड, बस्ती ब्यूरो। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी के साथ गोहद ब्लॉक की महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मालती जाटव भोपाल पहुंची जहां प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने अपने निवास पर भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी का अंग वस्त्र उड़ा कर बधाई दी। शिवराज सरकार की जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए जुट जाने के लिए कहा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमती मालती जाटव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास जन कल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के विकास एवं महिला सशक्तिकरण को देखते हुए महिला कांग्रेस की पूर्व जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मालती जाटव ने बताया कि कांग्रेस में,महिलाओं का शोषण होता हैे कांग्रेस के नेताओं की महिलाओं के प्रति अच्छी मानसिकता नहीं है और भारतीय जनता पार्टी बराबर महिला शक्ति को मजबूत करने का काम रही है हाल ही मे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना चला कर गरीब वर्ग एवं बेसहारा बहनों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बहनों को सम्मान मिलता है। मिशन 2030 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पांचों विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाने के लिए काम करेंगे और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

भाजपा मैं शामिल होने पर मालती जाटव को बधाई देने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष मेहगांव, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया,पूर्व विधायक श्री राम जाटव, पूर्व विधायक एवं निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना शर्मा सीमा शर्मा,रजनी दीक्षित श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष आभा जैन,मंडल अध्यक्षों में विवेक जैन दीपक सिंह तोमर रवि शर्मा देवेंद्र गौड़ गोपाल सिंह कुशवाह,पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, श्रीमती ज्योति सुदर्शन बौहरे,पूर्व जिला मंत्री मीना जाटव, पूर्व मंडी अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पूर्व मंडी अध्यक्ष सरजन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामसिया जाटव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम कौशल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठक जिला महामंत्री संगीता कौशल, आदि शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.