21 को ग्वालियर आएंगी प्रियंका गांधी, 9 को डॉ. गोविंद सिंह बैठक करेंगे
भिंड, बस्ती ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर 9 जुलाई रविवार को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस जन की बैठक लेंगे। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरेर्शी ने हिंदी दैनिक बस्ती ब्यूरो पत्रकार विक्रम जादौन को जानकारी देते हुये बताया कि बैठक भारौली रोड स्थिति टिकासरा पर रविवार 9 जुलाई दोपहर 2 बजे होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा एवं शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ, संगठन के पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं से निश्चित समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।