मिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा के माध्यम से नगर निगम बनाने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने धन्यवाद ज्ञापन किया

नगर की सीमा से जोड़ी ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में किया जाएगा शामिल जनता की मांग हुई पूरी भाजपा सरकार विकास की दिशा में कर रही है काम

मिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड से प्रारंभ हुई संत रविदास जयंती शिव विकास यात्रा की शुरुआत करते हुए जनता की मांग को पूर्ण करते हुए भिंड नगर पालिका को नगर निगम बनानेकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नगरीय निकाय मंत्रालय से प्रिय विधायक को पत्र द्वारा सूचित किया गया है।

अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि राज्य की प्रशासनिक इकाइयों की सीमा के निर्धारण की तिथि 31 दिसंबर 2022 से बढ़ाकर 31 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है। समय सीमा में ध्यान में रखते हुए नवीन दिशा निर्देश के अनुसार अभिमत सहित प्रस्ताव 15 दिवस की समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं नगर पालिका में 39 वार्ड है जिसे बढ़ाकर ग्राम पंचायतों को जोड़कर नगर निगम में शामिल होने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है ताकि भिंड का विकास आगे बढ़ाया जा सकेगा।

भाजपा के युवा विधायक भिण्ड . संजीव सिंह संजू जी के सतत प्रयास एवं मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप भिण्ड को नगरपालिका से नगरनिगम बनाये जाने सम्बंधित शासन द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है
भिण्ड के सर्वांगीण विकास की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण उपलब्धियां नगर निगम बनने से यह क्षेत्र आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

भिंड का बाईपास टू लैंन की स्वीकृति हो गई

विधायक कुशवाहा के अथक प्रयासों से भिंड जिले में एनएच 552 एक्सटेंशन पर एटर री अलाईनमेंट और भिंड बायपास के 2- लेन पेब्ड सोल्डर शोलडर शहीद निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 की वार्षिक योजना के तहत 348.06 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.