युवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत- विष्णुदत्त

भोपाल, 20 अगस्त,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और उसका संगठन में अलग महत्व है। श्री शर्मा ने यहाँ भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और उसका संगठन में अलग महत्व है।

पूरी पार्टी अपनी जिस ताकत गर्व करती है, वह युवा मोर्चा ही है। यह ताकत किस तरह से प्रभावी तरीके से काम करे, इस पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि जोश, उत्साह और आक्रामकता युवाओं की पहचान है, लेकिन अनुशासनहीनता कभी भी उनकी पहचान नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर-घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश में देशभक्ति का एक ज्वार पैदा किया है। युवा मोर्चा इस देशभक्ति के ज्वार के साथ मैदान में उतरे, तो वह हर अभियान में नया इतिहास बनाएगा।

उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना और बूथों के डिजिटाइजेशन के जिस काम के लिए प्रदेश के पार्टी संगठन की सराहना की जाती है, उसमें युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को जो ऐतिहासिक सफलता मिली है, उसमें भी मोर्चा की भूमिका प्रभावी रही है। मोर्चा कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए प्लानिंग और मेहनत के साथ काम करें। केंद्र व राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा में प्रतिभाओं और काम करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन उनका नियोजन ठीक तरह से हो सके, इसके लिए संगठन का विस्तार और उसे पूर्णता देना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.