भिंड में एक व्यक्ति की धारदार हथियार हत्या
भिंड, 08 अगस्त, मध्यप्रदेश के भिंड के देहात थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी, उसका शव आज सुबह घर के समीप से बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हजूरपुरा गांव के नजदीक रहने वाले धर्मवीर सिंह बघेल कल रात्रि के समय अपने रिश्तेदार प्रेम सिंह के साथ शराब पार्टी करने निकला था।
रात्रि के समय धर्मवीर घर पर नहीं आया। आज सुबह धर्मवीर की पत्नी पार्वती ने तलाश शुरू की। इस पर घर से थोड़ी दूरी पर धर्मवीर का शव मिला। मृतक की क्षत-विक्षत लाश पड़ी हुई थी। चारों ओर खून बिखरा था। शव पड़े होने की सूचना देहात थाना पुलिस को गांव के लोगों ने दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि युवक का शव मिला है। धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस कुछ बिंदुओं पर जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।