युवा मोर्चा भाजपा पार्टी की रीड की हड्डी के समान है : अतुल रमेश पाठक

भाजयुमो के नवनियुक्त कार्यकारिणी का किया स्वागत

विक्रम सिंह जादौन

भिण्ड, 13 मई, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त कार्यकारिणी का तिलक लगाकर, गमछा डालकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। अतुल पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की । अतुल रमेश पाठक ने कहा युवा मोर्चा के द्वारा किए हुए कार्य हमेशा सराहनीय होते हैं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षशील होते हैं। उनकी लगन और मेहनत का परिणाम है कि संगठन और भी मजबूत हुआ है। युवा मोर्चा भाजपा पार्टी की रीड की हड्डी के समान है। इसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, भाजपा नेता धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, नगर मंत्री सूरज बरुआ, प्रशांत तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने इन पदाधिकारियों जिला महामंत्री धीरज चौधरी, जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशीष समाधिया, जिला उपाध्यक्ष मयूर भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष रामअख्तार गुर्जर, जिला मंत्री धर्मवीर बघेल, जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री गोपाल सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी सरजन नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता, रिसर्च एंड पॉलिसी प्रभारी अंकित मिश्रा का तिलक लगाकर, गमछा डालकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.