अधिकारियों के बूते चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: शिवपाल

कानपुर देहात, 08 मई,  समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों के बल पर निकाय चुनाव जीतना चाहती है।

श्री यादव ने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के जितने भी मंत्री व नेता हैं। वह सिर्फ अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। भाजपा का कोई भी नेता जनता के बीच जा नहीं रहा है। सिर्फ अधिकारियों को चुनाव को लेकर निर्देश दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि भाजपा में एक ऐसे मंत्री हैं कि अपना विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं। वह बड़बोले मंत्री हैं। विभाग को कैसे संभालना है और कैसे काम करना है। इस पर विचार नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते बजट भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं।

नगर पंचायत रूरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रोड शो किया और जनता से पार्टी प्रत्याशी रमा देवी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील करी। उन्होने कहा कि रूरा नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा देवी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी और अन्य सभी की जमानत जब्त हो जायेगी। News Source : News Agency (Webvarta)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.