पिता का निधन होने पर महिला ने दी जान

अशोकनगर, 12 मई,  मध्यप्रदेश के चन्देरी थाना क्षेत्र के भरसूला गांव की निवासी एक महिला ने आज पिता के निधन के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के हंसारी गांव के निवासी निर्भय सिंह लोधी का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें चंदेरी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी भेज दिया, जहाँ आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी भरसूला गांव की निवासी उनकी बेटी को मिलने के बाद उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला को उपचार के लिए चंदेरी ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.