संदिग्ध हालत में महिला की मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली, 15 मार्च,  पश्चिमी जिले के ख्याला इलाके में एक महिला का उसके ससुराल में पंखे से संदिग्ध हालत में लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना आदी का मामला बताकर उनपर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान शीतल के रूप में हुई है। जिसका मायका मोहन गार्डन में है। उसके पिता मदन लाल ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर 2016 को उसने शीतल की शादी रघुबीर नगर निवासी अजय (बदला नाम) से की थी, जो शादी के बाद से ही शीतल को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

परेशान होकर उसके खिलाफ महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवा रखी थी। अजय अक्सर दहेज की मांग करता था। जिसके बारे में शीतल ने कई बार घर में बताया था। अजय के साथ साथ उसके घर वाले भी शीतल को प्रताड़ित करते थे। करीब 15 दिन पहले भी अजय ने बेटी के साथ मारपीट की थी। वह अपने मायके आ गई थी और वापिस नहीं जाने की जिद कर रही थी।

11 मार्च को उसके बेटे राहुल के पास शीतल की सास ने फोन कर बताया कि शीतल ने फांसी लगा ली है। घर जाकर देखा, शीतल पंखे से लटकी हुई थी, लेकिन देखकर लग रहा था कि उसने खुदकुशी नहीं की है। उसको मारकर लटकाया गया है। करीब दो साल पहले अजय ने शीतल को मारने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस में शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। जब शीतल के बच्चा होने वाला था। अजय की जांच करने पर डॉक्टर ने उसको एचआईवी पॉजिटिव बताया था। जिसके बारे में शीतल से मारपीट करके बोलता था कि यह बात सबको क्यों बताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.