पिछले 10 वर्षों में तस्करी से भारत गईं, 20 हजार महिलायें हुईं वापस

ढाका, 18 जून,  पिछले 10 वर्षों में तस्करी कर भारत ले जायी गईं करीब 20,000 महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के जरिए स्वदेश लाया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हालांकि यहां महिलाओं और बच्चों की तस्करी तथा देश में अभी भी फंसे लोगों की संख्या के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।

तस्करी की शिकार महिलाओं की भारत से वापसी के लिए काम करने वाले दो गैर-सरकारी संगठनों, राष्ट्रीय महिला वकील संघ और राइट्स जेसोर ने कल बताया कि देश की पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सरकारी और निजी निगरानी आवास में 50 से अधिक महिलाएं हैं। बंगलादेश और भारत की सरकारों की मदद से उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.