कांग्रेसियों ने दिया पेट्रोल पंपों के बाहर धरना

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से थे क्षुब्ध

रमेश कुमार

सितारगंज, 12 जून,  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंपों के बाहर सांकेतिक धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के बाहर सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार डीजल व पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है।

उधर शक्तिफार्म के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्तिफार्म पेट्रोल पंप के बाहर बढ़ती महंगाई के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। सितारगंज में धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हसनैन मलिक, राम नगीना प्रसाद, विपिन खोलिया, सरताज अहमद, जिलानी अंसारी, संदीप बावा, सभासद सचिन गंगवार, आजम मलिक, वसीम मियां, दयानंद सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि षामिल रहे। शक्तिफार्म में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक विश्वास, नगर अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व अध्यक्ष रमेश राय, अजय गांधी, मुकेश रावत, सुरेंद्र यादव, सुकुमार चक्रवर्ती, नरेश मंडल, विश्वजीत मिस्त्री, राजकुमार मजूमदार, अर्जुन विश्वास, रवि हालदार, सुरेश प्रसाद, राजकरण मजूमदार, अरविंदर पाल सिंह, मोनू कुमार, मुकेश मिस्त्री, लक्ष्मण मंडल आदि ने धरना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.