नानकमत्ता पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले कैबिनेट मंत्री

नानकमत्ता। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का नानकमत्ता पहुंचने पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की।  शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास नानकमत्ता पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि गुरुद्वारा साहिब की भूमि पर वह पहली बार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने अवगत कराया है। कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी तरफ से कार्य किया जाएगा। उन्होंने नानकमत्ता के रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.