नशे में दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार

पुलिस के बीच फैसला में पांच दिन बाद सामान व नकदी वर पक्ष ने लौटाने का किया वादा

औरैया, 02 मार्च । जिले के दिबियापुर थाना के कंचौसी चौकी क्षेत्र में लखनऊ से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा नशे में दुल्हन पक्ष के लोगों से झगड़ने लगा। यह देख दुल्हन ने जयमाल और फेरे लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के बीच सुलह का प्रयास हुआ लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात बैरंग लौट गई। पुलिस के बीच हुए समझौते में लड़के पक्ष ने पांच दिन में नकदी और जेवरात वापस करने का वादा किया है।

लखनऊ के भोला खेरा मानक नगर निवासी आदर्श पुत्र निर्मल सिंह सिकरवार की शादी जनपद औरैया के थाना दिबियापुर चौकी कंचौसी क्षेत्र स्थित गांव मधवापुर निवासी हरज्ञान सिंह की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार को शादी कस्बा कंचौसी के आनंदेश्वर गेस्ट हाउस में होनी थी। दूल्हा आदर्श बारात लेकर पहुंचा।लड़की पक्ष ने स्वागत सत्कार के बाद लड़के को जयमाल के लिए स्टेज पर ले जाया गया। यहां नशे में होने के कारण दूल्हा लड़की के घर वालों से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा और पिता व फूफा से पीट कर दी। यह सब शादी को तैयार लड़की को गलत लगा और उसने जयमाल डालने से मना कर शादी से इंकार कर दिया।

दोनों तरह के लोग मान-मनौव्वल में लग गए, लेकिन दुल्हन के राजी न होने पर बाराती धीरे से ट्रेन व निजी वाहनों से भाग गये। मामला बनता न देख लड़की पक्ष ने लड़का व उसके खास लोगों को गेस्ट हाउस में ही बंधक बना लिया। लड़की के पिता द्वारा दहेज में दिये सामान सहित ग्यारह लाख रुपये लौटाने के बाद वापस जाने को कहा गया। लड़के पक्ष ने नकदी न होने के कारण कुछ समय मांगा गया। जिस पर लडकी के पिता ने पहले 112 नम्बर कर पुलिस और स्थानीय चौकी व थाना पुलिस को बुला कर मामला को हल करने का प्रयास किया। दोनों तरफ के लोगों के साथ कंचौसी चौकी ले जाकर एसओ दिबियापुर बी पी रस्तोगी व चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने लड़का पक्ष को पांच दिन का समय देते हुए साथ लाई कार व चढ़ावा के कुछ जेवर ढिकियापुर गांव के प्रधान राजू राठौर व पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार की सुपुर्दगी में देकर पांच दिन बाद लडकी के पिता को लौटाने के लिखित वादा किया, इसके बाद बारातियों को गुरुवार को दोपहर बाद लखनऊ जाने दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.