भाजपा के नेता दे रहे हैं आपराधिक वारदातों को अंजाम : अखिलेश

लखनऊ 05 सितंबर,  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरने की मुहिम पर डटे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि सत्ता संरक्षण में भाजपाई नेता भी खुलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म हो रहे हैं और महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। खुद पुलिस कर्मियों के परिवार भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की धरती रक्तरंजित हो चली है। भाजपा राज में व्यापारी सर्वाधिक असुरक्षित हैं।

राम नगरी अयोध्या में 8 माह में 155 महिलाओं का अपहरण हो गया। उसमें 81 के साथ दुष्कर्म की वारदातें दर्ज हुई हैं। हर माह में एक हत्या का रिकॉर्ड बना है। महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं जब सत्ता के नशे में चूर भाजपाई ही खुले आम छेड़छाड़ करते मिलते हैं। बागपत में भाजपा नेता ने महिला चिकित्सा अधिकारी से छेड़छाड़ की। पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में दिखाई दी क्योंकि मामला सत्ताधारी दल का था।

उन्होने कहा कि अपराधी कितने बेखौफ हैं। भाजपा समर्थित खनन माफियाओं की दबंगई से जाहिर है। उन्हें पुलिस का खौफ है, न कानून का डर है। आगरा में माफिया बिना टोलटैक्स चुकाए हाईस्पीड में बैरियर तोड़ते हुए आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर निकाल ले गए। मुख्यमंत्री इतनी घटनाएं होने पर भी कानून के राज का दावा करते नहीं थकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.