पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, अब सेहत में हो रहा सुधार : एम्स अधिकारी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर,  पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया है, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। 89 वर्षीय मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी होने पर बुधवार शाम दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। एम्स अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मनमोहन सिंग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों का एक टीम उनकी देखरेख कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। इस मुलाकात के दौरान एक फोटोग्राफर भी उनके साथ मौजूद था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ फोटोग्राफर को साथ लाने के लिए मांडविया पर निशाना साधा था। दमन सिंह ने एक समाचार पत्र  को बताया कि उनकी मां बहुत परेशान थीं क्योंकि एक फोटोग्राफर मंत्री के साथ कमरे में घुस आया था, लेकिन जब उन्होंने जोर देकर फोटोग्राफर को कमरे से बाहर निकालने के लिए कहा तो उनकी बात को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। दमन सिंह ने कहा कि वह बहुत परेशान थी। मेरे माता-पिता एक कठिन परिस्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर में रखे गए जानवर नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.