शक्ति फार्म निर्मल नगर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया

शक्ति फार्म के मुख्य बाजार मैं प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पदयात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने अपना विरोध प्रकट किया

रमेश कुमार
सितारगंज, 04 जुलाई। शक्ति फार्म -इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर के को आर्डिनेटर लवलेश सिंह के निर्देश पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर निर्मल नगर नंबर एक शक्ति फार्म स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना दिया गया मुख्य बाजार बस स्टैंड से सुभाष चौक शक्ति फार्म तक पदयात्रा कर समापन किया गया।

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल रसोई गैस एवं आदि जरूरी वस्तुओं पर की जा रही मूल्य वृद्धि के विरोध में शक्ति फार्म स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना दिया गया पार्टी कार्यकतार्ओं ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पद यात्रा निकालकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया कांग्रेसी कार्यकतार्ओं ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा रसोई गैस पेट्रोल डीजल खाने का तेल की आदि वस्तुओं पर की गई मूल्यवृद्धि के विरोध में शक्ति फार्म नगर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होकर उन्होंने जुलूस निकाला जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी लॉकडाउन के चलते जनता की कमर टूट चुकी है रोजाना वस्तुओं पर दाम बढ़ाकर जनता का शोषण किया जा रहा है इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक विश्वास नगर अध्यक्ष उत्तम आचार्य पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश राय प्रदेश सचिव नव तेजपाल यूथ प्रदेश सचिव पूरन चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य मानिक मंडल पूर्व विधायक किरन मण्डल आदि लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.