शिक्षक संघ के जिला मंत्री के घर पर शोक, पांचाल घाट पर एक साथ जली सास व दामाद की चिताएं

फर्रुखाबाद, 29 दिसंबर । कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शिक्षक नेता के घर एक साथ दो मौतों से गुरुवार को मातम छाया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल की 92 वर्षीय माता प्रेमलता की शाम 6.30 बजे हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

जबकि सर्वेश मिश्र दो बेटे और दो बेटियां। उनका बड़ा बेटा शमसाबाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। दोनों लोगों का अंतिम संस्कार पांचाल घाट पर किया गया। एक साथ दो- दो लोगों की मृत्यु की सूचना पाकर फर्रुखाबाद के अलावा शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, एटा कासगंज से बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

मृत्यु की सूचना पाकर बीमार चल रहे उनके 66 वर्षीय बहनोई सर्वेश कुमार मिश्र का रात 11.30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। एक साथ दो लोगों की मृत्यु होने से परिवार में दुःख का पहाड़ टूट गया। प्रेमलता अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं।

इसी के साथ अन्य जनपदों एवं फर्रुखाबाद के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस दुख की घड़ी में शिक्षक परिवार को सांत्वना देकर मृतकों की आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। गंगा पावन तट पर एक साथ दो चिताओं में लगी आग के समय माहौल काफी गमगीन दिखाई दे रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.