अजय राय ने पूछा स्मृति ईरानी से, कहां है 13 रूपये किलो चीनी

अमेठी 02 नवंबर,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्मृति ईरानी से सवाल किया कि कहां है 13 रूपये किलो चीनी। पूर्व मंत्री ने सरकार को बेरोज गारी और महंगाई पर घेरते हुए कटघरे में खड़ा किया और कानून व्यवस्था पर के सवाल पर आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे व मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस को सशक्त करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना भेदभाव सबको साथ लेकर चलती रही और चलती रहेगी ।उन्होंने मँहगाई और कानून व्यवस्था पर विशेष प्रहार करते हुए कहा कि हर आदमी भाजपा राज्य मे इससे त्रस्त है। जब भाजपा चुनाव हारती है।,तब महगाई कम कर ती है। उन्होंने आगे कहा “ हम सभी ने देखा है कि विशेष कर पेट्रोल डीजल की मँहगाई पर जब हारती है,तब रोक लगाती है। प्रत्येक चुनावों मे और 2024 के चुनाव मे भाजपा को हराईये और समस्याओं से निजात पाईये उन्होंने कहा कहा कि कॉंग्रेस पूरे प्रदेश मे निकाय चुनाव,नगरपालिका व नगर निगम प्रत्येक वार्ड मे लड़ेगी।

कौशाम्वी की बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया कहा कि बुलडोजर कहां है। होली , दीपावली, धनतेरस, ईद, बकरीद,धनतेरस सब फीका रहा। यहां कि सांसद अब कहाँ है जो सिलेंडर सिर पर लेकर घूम ती थी और 13 रूपया किलो चीनी दे रहीं थीं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा देश जोड़ने की है, जिसके परिणाम दिख रहे हैं। निकाय चुनाव मे हमारा मुद्दे बढ़े हुए हाउस, पानी व अन्य टैक्स हैं। प्रेस के एक सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से दूर नहीं है। राहुल गांधी निश्चित ही यहां से चुनाव लडेगे । हमारी यात्रा प्रत्येक निर्धारित जिले मे है जिसमें हम आम ज़न से मिल रहे हैं।

आपको बता दें की जिले की सीमा में प्रवेश करते ही वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ स्वागत किया। प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर मे दर्शन के पश्चात दुर्गापुर, पीपरपुर,भादर , टीकरमाफी,ठेंगहा मोड़, हथ किला,अमेठी कॉंग्रेस कार्यालय से अंबेडकर तिराहे से होते हुए से सगरा तिराहे पर राजीव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।जगह जगह अजय राय का भव्य स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.