यूक्रेन ने रूस के साथ परमाणु सुरक्षा समझौते खत्म किये

कीव, 27 जून (स्पूतनिक), यूक्रेन ने रूस के साथ परमाणु सुरक्षा संबंधित अपने दो समझौते खत्म कर दिये। यूक्रेन के राज्य परमाणु नियामक निरीक्षणालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “राज्य परमाणु नियामक निरीक्षणालय ने रूस के साथ परमाणु सुरक्षा से संबंधित कुछ समझौते खत्म कर लिए हैं।”

पहला समझौता यूक्रेन के पर्यावरण संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्रालय और परमाणु एवं विकिरण सुरक्षा के लिए रूस का संघीय पर्यवेक्षण के बीच 19 सितंबर 1996 को वियना में हुआ था। वहीं दूसरा समझौता 14 अगस्त 2002 को रूस में यूक्रेन के राज्य परमाणु नियामक निरीक्षणालय और रूस के संघीय पर्यवेक्षण के बीच शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा का उपयोग करते समय सुरक्षा विनियमन के क्षेत्र में सूचना और सहयोग के आदान-प्रदान पर हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.