खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बाबू आओ ना’ रिलीज

मुंबई, 14 जुलाई,  भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘बाबू आओ ना’ रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बाबू आओ ना’ उनके म्यूजिक चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है।यह गाना अब रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। गाने के व्यूज की स्पीड को देख कर लगता है कि खेसारी के इस गाने का व्यूज 10 मिलियन होते देर नहीं लगेगी। यह गाना फिलहाल इंडिया ट्रेंडिंग में नम्बर 3 पर ट्रेंड भी कर रहा है।


गाना ‘बाबू आओ ना’ गाने को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स विशाल भारती का है। म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। फ़ीट रचना सिंह यादव का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं जबकि डीओपी संतोष यादव हैं। गाने की शानदार कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.