घर पर बनाएं मैंगो फेस मास्क, पिंपल्स से पाएं निजात

गर्मी का मौसम आते ही फलों के राजा आम का सीजन आ जाता है। आम में बेहतरीन स्वाद के अलावा भी कई गुण होते हैं। आम हमारी त्वचा को निखारने में बहुत मदद करता है। चेहरे पर आम से बना फेस मास्क काफी फायदेमंद होता है। मैंगो फेस मास्क से चेहरे पर मुहांसे भी कम होते हैं, साथ ही चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। इसके अलावा गर्मी में तेज धूप के कारण टेन हुई आपकी स्किन के लिए आम काफी असरकारक साबित होता है। आम में पाए जाने वाले विटामिन और न्यूट्रिएंट्स होने के चलते इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

मैंगो फेस मास्क

मुहांसे की समस्या का हर किसी को सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में मुहांसे की समस्या ज्यादा होती है। इसके लिए आप कच्चे आम के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्‍चे आम का जूस एस्‍ट्रीजेंट के रूप में मुंहासे हटाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा इससे झाइयां भी दूर हो जाती हैं। मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए मैंगो फेस मास्क बनाएं। इसके लिए दो चम्मच आम का पल्प, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा गुलाब जल लें। इसके बाद तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस तैयार फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद इसे छुड़ाकर चेहरा साफ पानी से धो लें। मैंगो फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आप मुहांसों से छुटकारा पा सकेंगे। बता दें कि आम में बहुत सारा एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो त्‍वचा को बूढ़ा नहीं होने देता है।

 

-यदि आपकी स्किन ढीली पड़ गई हो तो मेंगो और हनी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम और शहद का मेल स्किन को टोन कर उसे निखरने में मदद करेगा। इसके लिए आम का पल्‍प, शहद और बादाम तेल मिलाएं। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाकर धो लें।

-ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आम के पल्‍प, मिल्‍क पाउडर और शहद को मिलाकर स्‍क्रब बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद आपकी स्किन शाइनिंग करेगी।

-मैंगो मड मास्‍क का इस्तेमाल करने के बाद आप ताजगी महसूस करेंगे। इस फेस पैक को बनाने के लिये आम का पल्‍प, ओट्स, शहद और दूध का पेस्‍ट बनाकर स्किन पर लगाएं। फिर मुंह को गुनगुने पानी से धो लें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.