पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने तेलंगाना में ब्राह्मण सदन बनाए जाने का किया स्वागत।

नई दिल्ली (संवाददाता) देश की सवर्ण हितेषी पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने तेलंगाना में ब्राह्मण सदन बनाए जाने का स्वागत किया है और इसकी प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने ऐसे सदन पूरे देश में बनाए जाने की बात कही है। बताया गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव केसीआर ने ब्राह्मण समुदाय के कल्याण के लिए बनाए गए ब्राह्मण सदन का उद्घाटन किया है और इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में यह समाज को फलने फूलने और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस का पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने स्वागत किया।
ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के अनुसार ब्राह्मण सदन पूरे देश में अपनी तरह का पहला सदन है इस नए केंद्र में सनातन संस्कृति संरक्षित रहेगी। सूर्यपेट,खम्मम, मधिरा व बीचुपल्ली में ब्राह्मण सदन बनाए जा रहे हैं। और वेद पंडितों के मानदेय को बढ़ाकर पांच हजार किया जाएगा। आईआईटी, आईआईएम के छात्रों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अब ब्राह्मण छात्रों के लिए भी लागू की जाएगी। वेद स्कूलों के लिए वार्षिक अनुदान को बढ़ाकर दो लाख किया जाएगा। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए ऐसे ब्राह्मण सदन पूरे देश में बनाए जाने की मांग रखी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.