हज की नई पॉलिसी जारी, आवेदन के लिए एक महीने का समय-हाजियों के बचेंगे चार करोड़ 35 लाख रुपए

जयपुर, 11 फ़रवरी। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से पांच वर्षीय नई हज पॉलिसी जारी होने के साथ ही यात्रियों को कई रियायतें सफर में मिलेगी। हज का सफर लगभग 50 हजार रुपए सस्ता होने के साथ ही देश से हज 2023 के आनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। राजस्थान राज्य हज कमेटी के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए यात्रियों को पूरे एक महीने यानि 10 मार्च तक आवेदन का समय मिलेगा। हर व्यक्ति से 300 रुपए शुल्क नहीं लेने से हाजियों के चार करोड़ 35 लाख रुपए बचेंगे।

जानकारी के मुताबिक देश से इस साल एक लाख 75 हजार यात्रियों का कोटा तय है। 80 प्रतिशत यात्रियों यानि एक लाख 45 हाजियों को सफर का मौका मिलेगा। 20 फीसदी सीटे निजी टूर ऑपरेटरों को दी जाएंगी। सूटकेस,बैग, छाता, चादर का पैसा जमा नहीं कराया जाएगा। सामानों को अपने स्तर से खरीद सकेंगे। जल्द आवेदन शुरू होंगे। जल्द मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट, राशि, दस्तावेज तैयार रखें। जयपुर में यात्रियों के ठहराव स्थल कर्बला में हज हाउस पर विकास कार्यों को समय से पूरा करवाया जाएगा।

आवेदन के लिए यह जरूरी है कि पासपोर्ट की समय सीमा 31 दिसंबर तक होनी चाहिए, इससे कम वक़्त के पासपोर्ट पर हज आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसके अलावा वैक्सीनेशन को भी जरूरी किया गया है। वहीं इस बार हज पर जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच सिर्फ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही होगी, निजी अस्पताल की जांच मान्य नहीं होगी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने स्वास्थय मंत्रालय से इस सिलसिले में बात की है। हर राज्य की हज कमेटी से एक अधिकारी भी हज पर जाएगा। हज पर जाने वाले लोगों के लिए 25 एमबार्गेशन पॉइंट बनाए गए हैं।

राजस्थान राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन कागजी का कहना है कि हज पर जाने वाले आवेदनकर्ता नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस बार कई रियायतें भी दी गई है। जल्द से जल्द रीडबेल पासपोर्ट तैयार करवा लें या उसे रिन्यू करवाएं। प्रदेश के हज यात्री जयपुर से उड़ान भरेंगे। सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है। News Source : News Agency (Webvarta)

Leave A Reply

Your email address will not be published.