आग लगाने से दो बीघा धान फसल जलकर राख

बांका, 02 जनवरी। जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्दपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह धान की पूंज में आग लग गयी। इस घटना में खलिहान पर रखा दो बीघा धान की फसल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार खेत मालिक मणिकांत झा ने अपना दो बीघा खेत फसल उगाने के लिए बटाईदार घनश्याम यादव को दिया था।

मौके पर पहुंचे खेत मालिक व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पूरा पूंज जलकर राख गया। पीड़ित ने मुआवजा को लेकर मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी है। मौके पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता अनील झा ने बताया कि इस बार क्षेत्र सुखाड़ की चपेट में है। कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत धान की फसल के टाल में आग लगा दिया। उन्होंने मामले में पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है।

बटाईदार के द्वारा खेत में लगी सभी धान फसल को काटकर तैयारी के लिए अपने घर के समीप खलिहान पर पूंज बनाकर रखा था। जिसमें अहले सुबह ही आग लग गयी। आग लगने की सूचना खेत मालिक को दिया गया। News Source : News Agency (Webvarta)

Leave A Reply

Your email address will not be published.