हर बूथ पर होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देश अनुसार शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया प्रेस को जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता डॉ राधेश्याम शर्मा ने की बैठक में डॉराधेश्याम शर्मा ने कहा हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे जोर-शोर के साथ जिले में चलाया जाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी के बाद शुरू होगा। इसमें कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर जाकर लोगों के हाथ से हाथ मिलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बूथ से शुरू होकर सेक्टर मंडलम और ब्लॉक फिर जिला और उसके बाद प्रदेश स्तर पर भी होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस पार्टी गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करेगी और कांग्रेस द्वारा द्वारा किए गए जन हितेषी कार्यों को बताएगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भिंड नगर के हर वार्ड में हर घर घर तक चलाया जाएगा और लोगों के हाथ से हाथ मिला कर आपसी सद्भावना के लिए प्रेरित किया जाएगा इस अभियान में नगर में व्याप्त समस्याओं को भी इकठ्ठा किया जाएगा और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में किए गए कार्यों आम जनता को अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल सिंह कुशवाह ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बहुत ही अच्छा प्रोग्राम है इस प्रोग्राम से कांग्रेश ग्रामीण अंचल में लोगों से संपर्क करें और गांव-गांव लोगों से हाथ से हाथ मिलएगी। कार्यक्रम में बोलते हुए पान सिंह बाबूजी ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस अनुसूचित जाति की बस्तियों में जाकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे कांग्रेस सरकार ने ही अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए बहुत काम किए है आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

बैठक में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्या शर्मा नईम खान पठान दुष्यंत सिंघई संदीप मिश्रा हिम्मत सिंह हरिऔध दर्शन सिंह तोमर मोहर सिंह जाटव इरशाद कुरैशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये बैठक में नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राहुल कुशवाह पार्षद रामअवतार सिंह भदोरिया अलीमुद्दीन काजी हिमांशु शर्मा मनोज जैन अनीस कुरैशी विजयदैपुरिया अजय शर्मा कमलेश खरे अभिषेक मौर्य सत्येंद्र सिंह भदौरिया राजमणि शर्मा नरेश सिंह गौरव राजावत पिंटू शर्मा ऋतु जैन मोहम्मद इरफान गम्मू कुलदीप भारद्वाज सर्वेश यादव पवन चौरसिया सुखप्रीत मिश्रा गंगाराम जाटव रामजी लाल शाक्य आनंद शांति शाक्य राहुल शर्मा स्नेहलता जैन चुंटाईशर्मा आयुष मिश्रा सूरजपाल सिंह राजावत राजू त्रिवेदी कुंवर पाल सिंह गुर्जर राम सत्य त्यागी प्रदीप भदोरिया देवेंद्र भदोरिया नमन सिरोठिया संजीव बरुआ गजेंद्र यादव इमरान खान कमलेश सुमन धीरज सिंह भदोरिया अजय जैन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.