गांव में लगे खड़ंजे को जबरन उखाड़ रहे प्रधान,ग्रामीणों ने जताया विरोध

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील के अन्तर्गत विकास खंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत नकहरा में रास्ते पर लगे खड़ंजे को ग्राम प्रधान द्वारा जबरन उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। वहीं विरोध करने के बावजूद प्रधान के मनमानी पर उतारू होने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते पर खड़ंजे को उखाड़े जाने से रोकने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तहसील व विकास खंड कर्नलगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नकहरा के मजरा संभर पुरवा से जुड़ा है,यहाँ काली रोड से अयोध्या यादव के घर तक खड़ंजा लगा है। जिसको ग्राम प्रधान द्वारा जबरन उखाड़ा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त खड़ंजे की लंबाई करीब 500 मीटर है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रास्ते पर काफी समय पहले से खड़ंजा लगा था। जिस पर गांव के लोगों का आवागमन हो रहा था। जिसे ग्राम प्रधान द्वारा जबरन उखाड़ा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों के विरोध करने के बावजूद प्रधान मनमानी पर उतारू हैं। जिससे त्रस्त ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए खड़ंजे को उखाड़े जाने से रोकने की गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.