किसान मोर्चा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर सेवा कार्य करें : देपुरिया

गोरमी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल गोरमी की नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी की परिचय बैठक अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय देपुरिया विशेष अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक जिला मंत्री राजकुमार जैन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया धर्मेंद्र सिंह कुशवाह धर्मेंद्र तिवारी रमेश भदौरिया केके त्यागी बलवंत सिंह हिंडोलिया अवनीश त्रिपाठी मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाह ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

इसके बाद मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने सेवा पखवाड़े के तहत पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की इसके बाद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जयपुरिया ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब एक ऐसी पार्टी से जुड़े हैं जो सनातन धर्म की परंपरा को आगे लेकर जा रही है।

आज हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मना रहे हैं किसान मोर्चा इस दौरान वृक्षारोपण फल वितरण स्वच्छता अभियान तालाबों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करेगा इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद तिवारी ने कहा किसान मोर्चा कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार जन-जन तक पहुंचाएं इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विजय जयपुरिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा मंडल पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मोनू शर्मा ने किया अंत में आभार प्रगट किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने किया बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अरविंद वर्मा ओमकार यादव शिवराज यादव बृज किशोर थापक प्रेम प्रताप नरवरिया नीरज यादव राहुल कटारे अरविंद जैन राजेश मिश्रा शिवराज परमार सोनू भदोरिया गुरु भदौरिया रामप्रीत परिहार गोपाल तोमर विधि राम कटारे राजेश गुर्जर राम लखन सखवार सोनू राजावत मदन मोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.