प्राकृतिक आपदा के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जन सेवक के रूप में खड़े हैं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता : राजेंद्र सिंह गुर्जर

बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच किसान मोर्चा के के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ रात कार्यों में सहयोग करें : विजय दैपुरिया

विक्रम सिंह जादौन

भिण्ड। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चौम्हो एवं तरसोखर एवं भिंड के सिंध नदी के किनारे बसे ग्रामीण अंचलों में बाढ़ प्रभावितों से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता राजन सिंह गुर्जर एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने संयुक्त रूप से कहा कि पीड़ितों के उत्थान व उनकी हर संभव मदद के लिये देश एवं प्रदेश सरकार आपके साथ इस मुश्किल की घड़ी में खड़ी है । उन्होंने कहा कि चंबल बाढ़ पीड़ितों के उत्थान व उनकी मदद के लिये प्रशासन 4 भागों में काम करें जिसके तहत पहले फेस में बाढ़ खत्म होते ही तत्काल सभी पीड़ितों के घर-मकान का जो नुक़सान हुआ हैं उनका सर्वे करके उन्हें राजस्व परिपत्र अधिनियम के तहत तत्काल राशि उपलब्ध करायें ताकि वे पुनः अपने मकान को रहने योग्य बना सकें l

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश एवं उपाध्यक्ष गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने कहा कि दूसरे भाग में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को हुई पशु-पक्षी हानि,खेत कृषि की हानि सहित अन्य हुये नुकसान का उदारतापूर्वक सर्वे करके मुआवजा राशि का वितरण आर.बी.सी. 6 (4) के तहत किया जाये। तीसरे भाग में गांवों की सड़क, हेण्डपंप, बिजली की अधोसंरचनाओं के हुए नुकसान का सर्वे करके प्रस्ताव शासन को भेजें ताकि पर्याप्त राशि उपलब्ध कराके अधोसंरचना के कार्यों को कराया जा सके।हर गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तत्काल की जाये। पेयजल स्त्रोतों के पानी का शुद्धीकरण, ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन की गोली घर-घर उपलब्ध करायें। प्रभावित गांव गांव, स्वास्थ्य उपचार कैंप लगायें। इसी तरह पशुओं के उपचार के लिये भी कैंप आयोजित कर पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था की जाये। चौथे फेस में बाढ़ प्रभावित सभी गांवों के लोगों से चर्चा करके सदैव के लिए इस समस्या से मुक्ति दिलाने उनकी सहमति से उनका सुरक्षित स्थानो पर पुर्नवास करायें l किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जायेगी ।उन्हें बेहतर से बेहतर स्थान पर पुर्नवास दिलाकर बाढ़ से निजात दिलायेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को धैर्य बनाते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आपदा की इस संकट की घड़ी में कार्यकर्ता आपके बीच जनसेवक के रूम में खड़े हैं और किसी भी प्रकार की कठिनाइयां नहीं आएगी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बराबर बाढ़ पीड़ित इलाकों में अपनी निगरानी बनाए हुए हैं l

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनता की हर संकट की घड़ी में जन सेवक के रूप में खड़ा होता है कुछ समय पूर्व कोविड-19 काल का प्रकोप चला था और ओलावृष्टि हुई थी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार जनों के बीच जाकर जन सेवा भाव का कार्य किया और इसी तरह बाढ़ पीड़ित कार्य के लिए जनसेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, प्रशासन और सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्यों मैं किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहा है ।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कहा कि जहां-जहां बाढ़ पीड़ित परिवार इस संकट की घड़ी से पीड़ित है वहां पहुंचकर प्रशासन के साथ राहत कार्य में सहयोग प्रदान करें l

Leave A Reply

Your email address will not be published.