भाजपा किसान मोर्चा की ऐतिहासिक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हर घर तिरंगा यात्रा आज

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह करेंगे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर से लेकर भिंड तक होगा अभूतपूर्व स्वागत

विक्रम सिंह जादौन
भिण्ड, 19 अगस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा 20 अगस्त को ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ किसान हर घर तिरंगा यात्रा निकालेंगे जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है यात्रा का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता करेंगे ।

भाजपा किसान मोर्चा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह सिंह राजावत अशोक सिंह बघेल ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा लावन की पुलिया दमोह नहर से ट्रैक्टरों के साथ प्रारंभ होगी सभी किसान अपने अपने ट्रैक्टरों पर अपने हाथों पर तिरंगा थाम कर राष्ट्रभक्त के गीत वंदे मातरम के उद्घोष के साथ प्रारंभ करेंगे l भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि तिरंगा यात्रा दाबोहा नहर पुलिया से प्रारंभ होकर त्रिमूर्ति धर्म कांटा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका परिषद चौराहा, अस्पताल रोड, डॉ माहेश्वरी वाली गली , परेड चौराहा, पुस्तक बाजार चौराहा भूता बाजार चौराहा बताशा बाजार चौराहा पुरानी कृषि उपज मंडी चौराहा इंदिरा चौक होती हुई मेला परिसर निराला रंग बिहार पहुंचेगी l

भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के प्रथम नगर आगमन के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं किसानों द्वारा ग्वालियर, मालनपुर, गोहद चौराया, बिडखरी, रायपुरा हनुमानगढ़, बूटी कुईया, मेहगांव, बरोही एवं भिंड की सीमा में अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा l

किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने समस्त भिंड जिले से आने वाले किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं किसानों को आह्वान किया है कि वे अपने ट्रैक्टर ट्रॉलीयों के साथ समय 10:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर नहर की पुलिया दबोहा पर पहुंचे और वहां से विशाल रैली के रूप में चलेंगे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.