जदयू के बाद हम ने भी भाजपा का साथ छोड़ा

पटना 09 अगस्त,  बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़ लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी राजग को छोड़कर बिना किसी शर्त के श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार को अपना समर्थन देगी। श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाएंगे। इस महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जदयू, कांग्रेस और वामपंथी दलो के अलावा श्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.