परमाणु संयंत्र पर कोई भी हमला होगा ‘आत्मघाती’ : गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र 08 अगस्त,  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को यूक्रेन के जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र मे जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही चेतावनी भी दी कि परमाणु संयंत्र पर कोई भी हमला ‘आत्मघाती’ होगा। यूक्रेन और रूस दोनों एक-दूसरे पर इस संयंत्र पर हमला करने को लेकर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की आरे से यह चेतावनी आयी है। दक्षिण-पूर्व यूक्रेन में स्थित जापोरिज्जिया संयंत्र यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है और मार्च में रूसी सेना ने इस पर कब्ज कर लिया था लेकिन संयंत्र में यूक्रेनी कर्मचारी काम कर रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार,श्री गुटेरेस ने कहा,“परमाणु संयंत्र पर कोई भी हमला आत्मघाती सिद्ध होगा। साथ ही परमाणु आपदा का बहुत वास्तविक जोखिम भी होगा।” संयत्र और इसके आसपास के इलाके पर फिलहाल रूसी सेना का कब्जा है। इस संयंत्र में छह दबावयुक्त जल रिएक्टर हैं और रेडियोधर्मी कचरे का भंडारण है।संयंत्र एनरहोदर शहर में है जो यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व में और निप्रो नदी के बाएं किनारे पर है।
बीबीसी ने कहा कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस , यूक्रेनी सेना की ओर से रात मे ंहोने वाले हमलों से बचने के लिए इस संयंत्र की संरक्षित स्थिति का फायदा उठा रहा है।

यूक्रेन का कहना है कि सप्ताहांत में रूसी हमलों ने तीन विकिरण सेंसर क्षतिग्रस्त्र हुए है साथ ही एक कर्मचारी भी घायल हो गया है। संयंत्र में रिएक्टरों के जुड़ाव से बने एक तंत्र में से एक रिएक्टर को अलग करना ज़रूरी है। रूस ने इन हमलों के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। संयंत्र मार्च की शुरुआत से रूसी कब्जे में है, लेकिन यूक्रेनी तकनीशियन अभी भी इसे चला रहे हैं। रविवार को अपने रात के संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने फिर से रूस पर ‘परमाणु आतंकवाद’ करने का आरोप लगाया और विभिन्न देशों से मास्को पर अधिक प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।a

Leave A Reply

Your email address will not be published.