भारतीय ऐतिहासिक विरासत को संजोते है ये किले

भारत के बने बेहतरीन और खुबसूरत किलों को देखकर आज भी इस देश का पुराना इतिहास याद आता है। जोकि आक्रमणकारियों से अपने बचाव के लिए दुर्गम जगह पर मौजूदगी, बेहतरीन रहस्यमयी बनावट और भव्यता के कारण ये किले पूरी दुनिया में फेमस है। इनकी भव्यता देखकर कोई भी आश्चर्यचकित हो जाएगा।

भारत में कई ऐसे किले है जिनतके बारें में जानने के लिए कई लोगों की पूरी जिंदगी चली गई लेकिन उनके बारें में ज्यादा कुछ न जान सके। ऐसे ही कुछ खूबसूरत और रहस्यमयी किलों के बारें में हम आपको अपनी खबर में बता रहे है। जोकि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कई किले प्रेम के प्रतीक के कारण, तो कई शहीदो के खून ने रंगी दीवारों के कारण प्रसिद्ध है। जानिए ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक किलों के बारें में।

लाल किला

दिल्ली का लाल किला विश्व का सबसे प्रसिद्ध किला है। मुगल सम्राटों ने दिल्ली और आगरा में ऐतिहासिक भवनों का निर्माण किया। आगरे के ताजमहल की तरह दिल्ली का लालकिला भी विश्व की ऐतिहासिक स्मारक है। लालकिला यमुना के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका निर्माण शहांजहा ने सन् 1648 में कराया था। लाल पत्थर से बने होने के कारण इसे लालकिला कहा जाता है।

इस किले के चारों तरफ गहरी खाई है जो की सुरक्षा के लिए बनवाई गई थी। लाल किले के मुख्य द्वार से अंदर जाते ही मीना बाजार में प्रविष्ट होते हैं, जहां आज भी कलात्मक वस्तुओं का व्यापार होता है। इस किलें में अनेक भव्य इमारते है। दीवाने आम और दीवाने खास विशेष दर्शनीय हैं। लाल किला आज भी हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आज भी इसकी प्रचीर पर स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा लहराता है। हर साल भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लालकिले पर तिरंगा फहराते हैं।

आगरा का किला

आगरा किला भारत का एक अति प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण किला है। यह किला आगरा शहर में यमुना नदी के दांए तट पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह किला बादलगढ़ नाम के एक प्राचीन गढ़ के अवशेष पर स्थित है। 1517 ई. में सिकन्दर लोदी की मृत्यु के बाद उसके पुत्र इब्राहीम लोदी के नियंत्रण में यह किला आया औार भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर से 1526 ई. में पानीपत की लड़ाई में पराजित और मृत्यु को प्राप्त होने तक उसके अधीन रहा।

बाबर ने अपने पुत्र को आगरा भेजा जिसने किले को अपने अधीन किया और विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा सहित भारी मात्रा में धन दौलत को जब्त कर लिया। इसी किले में भारत के मुगल शासक, बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब रहा करते थे और भारत पर शासन किया करते थे। अपने वास्तुशिल्प, नक्काशी और सुंदर रंग-रोगन के साथ इसकी भव्यता ने इसे देश के सभी किलों में से सबसे बेहतरीन बनाया है।

इस किले को कभी-कभी लाल किला भी कहा जाता है। न सिर्फ लाल रंग, बल्कि दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी काफी मिलती है। दोनों ही किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। यही कारण है कि जब पर्यटक आगरा के किले को देखते हैं, तो उन्हें दिल्ली का लाल किला याद आ जाता है।

सोनार का किला

ये किला राजस्थान में स्थित है। इसका नाम सोनार इसलिए रखा गया क्योंकि सुबह जब सूरज की किरणें इस किले पर पड़ती थी तब ये किला सोने की तरह चमकता था। रेगिस्थान में स्थित होने की वजह से इसे दुर्ग भी कहा जा सकता है। इसे 1156 ई0 में एक भाटी राजपूत शासक जैसल द्वारा त्रिकुरा पहाड़ी के शीर्ष पर निर्मित किया गया था।

जैसलमेर किले में कई खूबसूरत हवेलियां या मकान, मंदिर और सैनिकों तथा व्यापारियों के आवासीय परिसर हैं। यह किला एक 30 फुट ऊंची दीवार से घिरा हुआ है। यह एक विशाल 99 बुर्जों वाला किला है। वर्तमान में यह शहर की आबादी के एक चैथाई के लिए एक आवासीय स्थान है। किला परिसर में कई कुएं हैं जो यहां के निवासियों के लिए पानी का नियमित स्रोत हैं। यह किला राजपूत और मुगल स्थापत्य शैली का आदर्श संलयन दर्शाता है। दशहरा चैक में स्थानीय शिल्प और हस्तकला की बेहद खूबसूरत वस्तुओं की छोटी-छोटी दुकानें हैं जिन पर कांच जड़े वस्त्र, चादरें, फ्रेम और कई अन्य कलात्मक वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं।

पन्हाला का किला

पन्हाला किला पन्हाला क्षेत्र के लिए एक चिन्हक किला है। इस स्मारक का निर्माण लगभग 900 साल पहले 12 वीं शताब्दी में राजा भोज ने कराया था। यह स्मारक आपको उस समय के इतिहास में ले जाता है जब मराठा भारत में महान शासक थे।

इस किले ने दशकों से पर्यटकों के झुण्ड को अपनी ओर आकर्षित किया है और अभी भी कर रहा है। इस किले का निर्माण सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया था और यहां पर प्रवेश मजबूत दुहेरी दीवारों से किया जा सकता था। यहां पर शिवाजी ने छुपकर पूरे 500 दिन गुजारे थे। बाद में साल 1827 ई. में पन्हाला अंग्रेजों के अधीन हो गया था।

सिंधुदुर्ग किला

सिंधु और दुर्ग ये दो नामों से मिलकर बना है सिंधु का अर्थ है समुद्र और दुर्ग का अर्थ है किला। यह महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी ने साल 1664 से 1667 के बीच करवाया था। जो कि मुंबई से 400 किमी दूर समुद्र के बीच में बना हुआ है। इस किले की सुंदरता है कि यह इस तरह से बनाया गया है कि यह अरब सागर से आ रहे दुश्मन द्वारा आसानी से नहीं देखा जा सकता है। एक समय जब हिंदू ग्रंथों द्वारा समुद्र से यात्रा पवित्र प्रतिबंधित किया गया था, तब बड़े पैमाने पर यह निर्माण मराठा राजा के क्रांतिकारी मानसिकता का प्रतिनिधित्व करता है। आज भी, मराठा महिमा का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पद्मागढ़ के किले की यात्रा करते है।

गोलकोंडा किला

इस किले को हैदराबाद के चार आश्चर्यों में से एक माना गया है। यह किला आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद से तकरीबन 11 किलोमीटर दूर है। इस किले का निर्माण काकतिया राजाओं ने करवाया था। इस किले की भव्यता और सुंदरता देखते ही बनती है। अकॉस्टिक इस किले की सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप महल के आंगन में खड़े होकर ताली बजाएंगे तो इसे महल के सबसे ऊपरी जगह से भी सुना जा सकेगा, जो कि मुख्य द्वार से 91 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

कागड़ा किला

हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची पहाड़ियो पर सुशोभित ऐतिहासिक शहर और जहां की वादियों में ऐतिहासिक यादें आसानी से ताजा हो जाएगी। हिमालय की इन वादियों के बीच एक किला मौजूद जो कि कागड़े किले के नाम से जाना जाता है। इस किले का निर्माण आज से 500 साल पहले कटोच वंश के राजा सुशर्मचंद ने करवाया था। 7 तलो के इस किले में जिस हिस्से में राजा और इसका परिवार रहता था उसे चांदनी महल कहा जाता था। इसी किले के अंदर व्रजेशवरी मंदिर है।

यह किला दुनिया के सबसे पुराने किलों में से एक है जबकि यह भारत का सबसे पुराना किला है। कांगड़ा का किला धन-संपति के भंडार के लिए इतना प्रसिद्ध था कि मोहम्मद गजनी ने भारत में अपने चैथे अभियान के दौरान पंजाब को हराया और सीधे ही 1009 ईसवी में कांगड़ा पहुंचा था।

मेहरानगढ़ का किला

मेहरानगढ़ किला एक बुलंद पहाड़ी पर 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह शानदार किला राव जोधा द्वारा 1459 ई. में बनाया गया था। इस किले तक जोधपुर शहर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। इस किले के सात गेट हैं जहां आगंतुक दूसरे गेट पर युद्ध के दौरान तोप के गोलों के द्वारा बनाए गये निशानों को देख सकते हैं। यह पथरीली पहाड़ी पर जमीनों से 125 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जोधपुर का ये किला राज्य के और बड़े किलों में से एक है।

ग्वालियर का किला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित इस किले का निर्माण राजा मानसिंह तोमर ने करवाया था। यह उत्तर और मध्य भारत के सर्वाधिक सुरक्षित किलों में से एक है। पहाडी की चोटी पर स्थित इस स्थान से घाटी और शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। सुंदर स्थापत्य कला, दीवारों और प्राचीरों पर बेहतरीन नक्काशी, रंग-रोगन और शिल्प के कारण यह किला बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। ग्वालियर किले को भारत का गिब्राल्टर कहा जाता है। ग्वालियर किले पर कई राजवंशों ने अनेक वर्षों तक राज्य किया। ग्वालियर का किला ब्रिटिश शासन के विरुद्ध झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे द्वारा किये गए युद्ध की रणभूमि था। यह उत्तर और मध्य भारत के सर्वाधिक सुरक्षित किलों में से एक है। इस किले के भीतरी हिस्सों में मध्यकालीन स्थापत्य के अद्भुत नमूने मौजूद हैं।

चित्तौड़ गढ़ का किला

राजस्थान का गौरव चित्तौडगढ का किला राजस्थान का सबसे बड़े गिरी दुर्गों में से एक हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित यह किला 700 एकड़ में फैला हुआ है। यह किला भारत के राजपूतों का गौरव रहा है। इसका प्राचीन इतिहास इसे राजा भीम से जोड़ता हैं, जिसका प्रमाण वह स्थान हैं जहां भीम के कदम पडते ही एक जलधारा बह निकली थी।

चित्तौडगढ की ऐतिहासिकता उसके किले से पता चलती हैं। किले में अनेक ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर और कुडं स्थित हैं। यह किला चारों ओर से एक सुरक्षा प्राचीर से घिरा हुआ हैं। जिसे भेजने के लिए किले में सात दरवाजों को पार करना पडता हैं। इन दरवाजों को पोल कहा जाता हैं। यहां से कई राजपूत राजाओं ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जमीन से 500 फुट की ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला बेराच नदी के किनारे स्थित है। इस किले की विशेषता इसके मजबूत प्रवेशद्वार, बुर्ज, महल, मंदिर, दुर्ग तथा जलाशय हैं जो राजपूत वास्तुशकला के उत्कृिष्टध नमूनों में से हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.