छुट्टियों का मजा लेना है तो जाएं इन खूबसूरत जगहों पर

गर्मी के दिनों में रोजाना तापमान बढ़ने से हर किसी को परेशानी होती है। वह गर्मी से बचने के लिएऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं जहां पर उनके मन को सुकून मिले।ऐसे ही मई-जून में ज्यादा गर्मी होने के कारण बच्चों को स्कूलों की छुट्टियां हो जाती हैं।ऐसे में हर मां-बाप अपने बच्चों की इन छुट्टियों को मनाने के लिए कहीं ठंडक वाली जगहों पर घुमने जाने का प्लेन बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको मन को सुकून देने वाली और हरियाली से भरी जगहों के बातें में बचाएगें। तो आइए जानते हैं ये कौन-कौन सी जगहें हैं जहां आप गर्मी में ठंडक का आनंद और छुट्टियों का मजा अच्छे से ले सकते हैं।

 शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और शिमला जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यहएकऐसा हिल स्टेशन है जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडक देता है। इन दिनों में यहां का तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक होता है। यहां पर आपके घूमने-फिरने के अलावा बहुत कुछ देखने के लिए है। घुमने के लिए यहां पर जाखू हिल, हनुमान मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, पानी के झरने, बर्फ पर स्कीइंग, हरियाली की चादर ओढ़े चारो तरफ से पहाड़ियां हैं। इसलिए अपनी छुट्टीयों का मजा लेने के लिए इन दिनों शिमला जरूर जाएं।

 कश्मीर

हिमालय की गोद में बसा, जम्मू और कश्मीर अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए दुनिया भर में अपनाएक खास मुकाम रखता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना गया है। अप्रैल-मई में यहां पर बर्फ को देखने के लिए दूर-दूर से पर्रटन आते हैं। झीलों में तैरते हाउसबोटों और विश्व प्रसिद्ध डल झील में नौका विहार या हाउसबोट का मजा, ट्यू लिप का गार्डन, हरी भरी खूबसूरत वादियां, झीलें और झरनों का सौंदर्य यहां पर देखने के लिए मिलते हैं। दिसम्बर से मार्च के दौरान कश्मीर बर्फ से ढंका रहता है इन दिनों यहां पर आने वाले पर्यटक बर्फ के खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।

 कुर्ग

पश्चिमी घाट पर स्थित पहाड़ों और घाटियों का प्रदेश कुर्ग दक्षिण भारत काएक प्रमुख पर्यटक स्थल है। कर्नाटक का यह खूबसूरत पर्वतीय स्थल समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर है। कावेरी नदी का उदगम स्थान कुर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा हाइकिंग, क्रॉस कंट्री और ट्रेल्स के लिए भी मशहूर है। गर्मी में यहां का तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। देखने के लिए यहां पर प्राचीन किला, महल, शिव जी का ओंमकारेश्वर मंदिर, यहां के राजा की सीट और अब्बी फॉल्स बहुत ज्यादा प्रचलित है।

 वायनाड

वायनाड केरल के बारह जिलों में सेएक है जो कन्नूर और कोझिकोड जिलों के मध्य स्थित है। यहां पर देखने के लिए सुंदर गुफाएं, आइलैंड्स, कुरुवा द्वीप, डेल्टा नदी, सदाबहार वृक्ष और प्राकृतिक नजारा, मीनमुट्टी, सोचिप्पायरा झरना, पुकूट झील, फेंटम रॉक, अभयारण्य, बाणासुर सागर बांध, थिरुनेल्ली मंदिर, चैन ट्री की कहानी, ब्रम्हागिरी पहाडी, चेम्ब्रा चोटी, और नीलिमाला व्यू पॉइंट जैसी बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.