आईएचडब्ल्यू पेशेंट अवार्ड प्राप्त कर डॉक्टर प्रज्ञा शुक्ला ने बढ़ाया दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का मान

गौरव रॉय

पूर्वी दिल्ली, 13 मई, दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली के जाने माने अस्पताल दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का मान शुक्रवार को डॉ० प्रज्ञा शुक्ला ने आईएचडब्ल्यू पेशेंट अवार्ड 2022 प्राप्त कर बढ़ाया वह दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान दिलशाद गार्डन में एचओडी क्लीनिकल ऑंकोलॉजी के पद पर कार्यरत हैं। उनको कल शुक्रवार को “आईएचडब्ल्यू पेशेंट फर्स्ट अवॉर्ड 2022″से नवाजा गया। उक्त पुरस्कार मरीजों की देखभाल को सर्वोपरि रखने के जज्बे के लिए दिया जाता है। डॉक्टर प्रज्ञा कैंसर जागरूकता, रोकथाम, उपचार, रिसर्च और प्रबंधन के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वह देश की पहली महिला डॉक्टर भी बनीं, जिन्होंने स्वेच्छा से कोविड टीकाकरण का पहला शॉट लिया।

साक्षात्कार के दौरान डॉ प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि इस पुरस्कार को उनके पिता को समर्पित किया जाना चाहिए क्योंकि इसके असली हकदार वही हैं जिनके कहने पर उन्होंने ऑन्कोलॉजी का विकल्प चुना था। “पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए एक ऑन्कोलॉजिस्ट के रूप में।” डॉक्टर प्रज्ञा शुक्ला ने महिलाओं का भी मान बढ़ाते हुए यह साबित कर दिखाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर साबित हो रही हैं। बता दें कि 44 वर्षीय डॉक्टर प्रज्ञा उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है व उनकी शिक्षा-दीक्षा महाराष्ट्र में हुई है वह बहुत ही मेहनती, कर्मशील, कर्मठ और अपने काम के प्रति बहुत ही सजग और जुझारू है उनके ऊपर उनके संस्थान को बहुत गर्व है। अवार्ड मिलने के पश्चात उनको सभी से शुभकामनाओं सहित बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.